छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर, अप्रैल माह में फिर ... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर, अप्रैल माह में फिर से भरे जाएंगे महतारी वंदन योजना के फार्म.

रायपुरः छत्तीसगढ़ के महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर मिलने वाला है, जी हां क्योंकि, महतारी वंदन योजना के फार्म फिर से भरे जाएंगे. ऐसे में जो महिलाएं आवेदन नहीं कर पाई थीं. उन्हें एक बार फिर फार्म भरने का सुनहरा अवसर मिलने वाला है. जिससे कि वो इस योजना का लाभ उठा सकें.

महतारी वंदन योजना का लाभ देने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग अप्रैल से फिर से पंजीयन के लिए पोर्टल खोल सकता है. क्योंकि प्रदेश में बड़ी संख्या में 21 वर्ष अधिक उम्र की महिलाएं लगातार महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए बाट जोह रही हैं. विभाग में आवेदन भी कर रही हैं, लेकिन अभी इस पर निर्णय नहीं होने के चलते महिलाओं का पंजीयन नहीं हो रहा है. इससे महतारी वंदन योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है.

सूत्रों के अनुसार अप्रैल के दूसरे या तीसरे सप्ताह में शासन महतारी वंदन योजना के पंजीयन के लिए पोर्टल को खोल सकता है. इसके बाद नए हितग्राही इस योजना का लाभ लेने के लिए पंजीयन करा सकते हैं.

ऐसे में जो महिलाएं पहले आवेदन भरने से चुक गई थीं वो फिर से आवेदन कर इस योजना का लाभ उठा सकती है.


किन महिलाओं को मिलेगा इस योजना का लाभ

विवाहित महिला छत्तीसगढ़ की स्थानीय निवासी हो.
आवेदन के कैलेंडर वर्ष अर्थात् जिस वर्ष आवेदन किया जा रहा है उस वर्ष की एक जनवरी को विवाहित महिला की आयु 21 वर्ष से कम न हो.
विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिला भी योजना के लिए पात्र होंगी.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें