सांकरा : सरपंच की बैलेनो को माजदा ने मारी ठोकर, वाहन क्षतिगस... - CG Sandesh

सांकरा : सरपंच की बैलेनो को माजदा ने मारी ठोकर, वाहन क्षतिगस्त

सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम बहादुरपुर में सरपंच की बैलेनो को आयशर माजदा वाहन के चालक ने वाहन को पीछे करते समय ठोकर मार दी, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है.

ग्राम बहादुरपुर निवासी विरेन्द्रह प्रधान ने बताया कि वह ग्राम पंचायत ढोढरकसा का सरपंच है. तथा 30 मार्च 2025 को दोपहर करीब 12:30 बजे पिथौरा से आयशर माजदा वाहन क्रमांक CG 06 GP 6087 से धान लेने के लिए एक व्यक्ति उसके घर आया था और राजकुमार घर के सामने अपने माजदा वाहन को पीछे करते समय पहले से खड़ी बैलेनो वाहन क्रमांक CG 13 AH 9100 को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे वाहन क्षतिगस्त हो गया. घटना को कृष्णढ चरण प्रधान, भूषण लाल पटेल देखे.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आयचर माजदा वाहन क्रमांक CG 06 GP 6087 के चालक पर अपराध धारा 281-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें