राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर में गिरा शेड, कई कार दबे.  - CG Sandesh

राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर में गिरा शेड, कई कार दबे.

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. आज प्रदेश के कई जगहों में भीषण आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई. जिसके कारण कई जगहों में हादसे भी हो गए. राजधानी रायपुर में भी तेज आंधी चली. जिसके कारण देवेंद्र नगर में आंधी-तूफान के कारण राहगिरों के लिए शेड गिर गया. इसमें कई कार नीचे दब गई. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों का रेस्क्यू किया. वहीं जेसीबी की मदद से टीन शेड हटाने का काम किया जा रहा है. इस दौरान मौके पर पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा भी मौजूद रहे.

बता दें, कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ का मौसम बदला हुआ है. एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल रही है. तो वहीं दूसरी तरफ आंधी-तूफान हादसों का कारण बन रही है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें