रायपुर में आंधी-तूफान ने मचाया आंतक, शहर में छाया अंधेरा.  - CG Sandesh

रायपुर में आंधी-तूफान ने मचाया आंतक, शहर में छाया अंधेरा.

रायपुर : राजधानी रायपुर में 1 मई को अचानक मौसम ने करवट ली. और तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई. इसके कारण अंधेरा भी छा गया.
दरअसल, दोपहर 3 बजे तक धूप थी, लेकिन अचानक मौसम ने करवट ली. और तेज आंधी तूफान के चलते साढे चार बजे घनघोर अंधेरा छा गया, इसके बाद बारिश भी हुई. मौसम विभाग की माने तो करीब 60 से 70 किमी की गति से आई तेज हवाओं के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया. कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिरने की खबर है. वहीं मौसम का ऐसा विकाराल रूप देख लोग दंग रह गए. ऐसी हालत में जो जहां था वह वहीं ठहर गया.

आने वाले दिनों में भी आंधी को लेकर अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले चार दिनों तक भीषण गर्मी से राहत मिलने और रायपुर समेत कई इलाकों में 40 से 50 किमी की गति से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है. आज इसका असर रायपुर में दिखा. प्रदेश में रायपुर के अलावा दुर्ग संभाग के जिलों में भी बारिश हुई. कहीं-कहीं ओले भी गिरे हैं.
बेमेतरा जिले में आंधी तूफान के साथ बारिश होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया. शहर में दो बड़े-बड़े होल्डिंग्स गिर गए. वहीं कई बिजली खंभे भी तूफान में प्रभावित हुए है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें