पिथौरा : आम जन से राशि की मांग करते हुए वीडियो वायरल, पटवारी... - CG Sandesh

पिथौरा : आम जन से राशि की मांग करते हुए वीडियो वायरल, पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी

पटवारी, हल्का नं 50 तहसील-पिथौरा, जिला-महासमुन्द के पटवारी विजय प्रभाकर को अनुविभागीय अधिकारी पिथौरा ओंकारेश्वर सिंह ने कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है । नोटिस में कहा गया है कि सोशल मीडिया में वायरल विडियो के माध्यम से यह प्रतीत हो रहा है कि राजस्व संबंधी कार्यों के संबंध में आपके द्वारा आम जन से राशि की मांग करते हुए धनराशि प्राप्त की जा रही है जिससे शासन-प्रशासन की छवि धूमिल हो रही है। आपका उक्त कृत्य छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियमों के प्रावधानों के सर्वथा विपरित है। अतः उक्त संबंध में अपना स्पष्टीकरण पत्र प्राप्ति के 24 घंटे की भीतर प्रस्तुत कराना सुनिश्चित करें। जवाब अप्राप्त होने या असंतोषजनक होने की स्थिति में आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी ।

उल्लेखनीय है कि ग्राम पेंड्रावन के ग्रामीणों ने पटवारी प्रभाकर को हटाने की मांग की थी। कलेक्टर लंगेह ने अनुविभागीय अधिकारी पिथौरा को जांच के निर्देश दिए थे,जिसके आधार पर उन्हें नोटिस तामिली की गई है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें