बसना : पर्रापाट में धूमधाम से किया गया भगवान विश्वकर्मा की प... - CG Sandesh

बसना : पर्रापाट में धूमधाम से किया गया भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का विसर्जन

बसना विकासखंड के ग्राम पर्रापाट में स्थापित देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का धूमधाम से विसर्जन किया गया. विसर्जन के पूर्व भगवान विश्वकर्मा की पूजा पूर्णाहुति के बाद श्रद्धालुओं द्वारा विसर्जन शोभा यात्रा गाँव में निकाली गयी. 

इस दौरान विसर्जन यात्रा में शामिल श्रद्धालु एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते हुए गाजे-बाजे के धुन पर जमकर थिरके. जिसके बाद गाँव के तालाब में प्रतिमा का विसर्जन किया गया. विसर्जन शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा लगाये गये भगवान विश्वकर्मा के जयकारे से माहौल भक्तिमय हो गया.

भगवान विश्वकर्मा के विसर्जन के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया. विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें