सरायपाली : धान काटनें नहीं देंगे कहकर अश्लील गाली गलौज कर की... - CG Sandesh

सरायपाली : धान काटनें नहीं देंगे कहकर अश्लील गाली गलौज कर की मारपीट

बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम बेलमुण्डी में धान काटनें नहीं देंगे कहकर अश्लील गाली गलौज कर मारपीट करने के आरोप में शिकायत दर्ज करायी गई है.

ग्राम बेलमुण्डी निवासी पद्माशंकर चौधरी ने पुलिस को बताया कि 7 दिसम्बर को सुबह करीबन 06:30 बजे पद्माशंकर के बड़े भैया सुभाष शंकर चौधरी और उसका पुत्र विजय कुमार चौधरी अपने घर के सामने गली में खड़े थे. 

तभी पद्माशंकर और मेरा पुत्र नवल किशोर चौधरी हमारे हिस्से के खेत के धान को क्यों नहीं काटनें दे रहे हो बोले, तभी पद्माशंकर के बड़े भैया सुभाष शंकर चौधरी और उसका पुत्र विजय कुमार चौधरी ने धान काटनें नहीं देंगे कहकर अश्लील गाली गलौज कर दोनों एक राय होकर पद्माशंकर और नवल किशोर को हाथ मुक्का से मारपीट किये. तुम लोग अगर जबरन धान काटोगे तो जान से मार देंगे कहकर धमकी भी दिये. घटना को गांव के बसंत चौधरी और श्रीधर चौधरी देखे सुने एवं बीच बचाव किये हैं.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी सुभाष शंकर चौधरी और विजय कुमार चौधरी के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें