मरवाही और रायगढ़ में हाथी का उत्पात. दहशत में ग्रामीण. - CG Sandesh

मरवाही और रायगढ़ में हाथी का उत्पात. दहशत में ग्रामीण.

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ वन परिक्षेत्र में हाथियों ने किसानों की गेहूं और मूंगफली की फसल को खराब कर दिया. बताया जा रहा है कि, 2 हाथियों ने 12 किसानों की सब्जी बाड़ी में पहुंच कर फसलों को रौंद दिया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी. वन विभाग नुकसान का आकलन कर रहा है.

दरअसल रायगढ़ वन परिक्षेत्र के जुनवानी सर्किल में 6 हाथियों का दल विचरण कर रहा है. मंगलवार की रात हाथी जुनवानी गांव पहुंचे. और किसानों सब्जी बाड़ी में जमकर उत्पात मचाया. जब ग्रामीणों को हाथियों के आने की खबर मिली तो उन्होंने वन विभाग को इसकी सूचना दी. जिसके बाद वनकर्मियों ने हाथियों को भगाया. फिलहाल किसानों की बाड़ी में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है.और हाथियों पर निगरानी रखी जा रही है.

वहीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में एक हाथी बाउंड्री वॉल तोड़ते हुए गर्ल्स हॉस्टल में घुस गया. जिसके कारण छात्राएं दहशत में आ गई. फिलहाल वन विभाग हाथी पर निगरानी रखे हुए है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें