CG : राजधानी रायपुर में नल खुलने के समय बिजली रहेगी बंद, निग... - CG Sandesh

CG : राजधानी रायपुर में नल खुलने के समय बिजली रहेगी बंद, निगम कमिश्नर ने CSEB को पत्र लिखकर की बिजली बंद करने की मांग.

रायपुर : राजधानी रायपुर में गर्मियों में पानी की किल्लत के कारण गुरूवार से सुबह और शाम के समय नल खुलने के दौरान बिजली को आधे घंटे तक बंद करने की मांग की गई है. इसके लिए निगम आयुक्त विश्वदीप ने बिजली विभाग के अफसरों को पत्र लिखा है.

रायपुर निगम आयुक्त ने कहा कि, गर्मियों में पानी की जरूरत बढ़ने पर लोग टुल्लू पंप का इस्तेमाल करते हैं, इस कारण अंतिम छोर तक पर्याप्त मात्रा में जल आपूर्ति नहीं हो पाती है, जिससे लगातार अस्थायी जलसंकट के संबंध में शिकायते प्राप्त हो रही है. सभी नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में जल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जलप्रदाय की समयावधि सुबह 6:15 से 6:45 और शाम 6:15 से 6:45 बजे तक प्रतिदिन 1 मई से 15 जून 2025 तक प्रभावित स्थानों पर विद्युत सप्लाई बंद रखा जाना उचित होगा.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें