news-details

विरोध बर्दाश्त नही कर सकती भाजपा, यूपी के लिए क्या अब वीजा-पासपोर्ट की जरूरत है- भूपेश बघेल

दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में बघेल का संबोधन

2 बार गलती कर गए भूपेश, प्रियंका को बताया राष्ट्रीय महामंत्री, पंजाब मुख्यमंत्री की जगह बोले उप मुख्यमंत्री

रायपुर। क्या अब उत्तर प्रदेश जाने के लिए वीजा-पासपोर्ट की जरूरत है? लोग पीड़ितों से मिलना चाहते हैं न्याय की बात करना चाहते है। पर किसान विरोधी तानाशाह भाजपा सरकार किसी को जाने नही देना चाहती। दिल्ली स्थित कांग्रेस के राष्ट्रीय मुख्यालय में ये बातें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कही।

लखीमपुर की घटना पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस मुख्यालय में संबोधन के दौरान आरोप लगाते हुए कहा कि देश आंदोलित है। मीडिया के माध्यम से सबने देखा की कैसी निर्दयता हुई है। बीजेपी की सोच अंग्रेज़ो वाली है। जिस तरह 1917 में गांधी जी ने ठेका खेती खेती के विरोध में चंपारण में आंदोलन किया, 1919 का जलियावालां बाग हत्याकांड, 1921 में शांतिगंज आंदोलन में शामिल होने नेहरू जी रायबरेली गये विरोध करने। इसी तरह की यह घटना है।

भाजपा के काले कानून के विरोध में बैठे किसानों की हत्या कर दी गई। ये लोग विरोध की आवाज को दबाने में लगे हैं। भाजापा को किसानों से कोई लेनादेना नही है।

बघेल ने कहा कि जब हमारे नेता लखीमपुर के जाने निकले तो उनको रोक दिया गया। किसी को जाने नही दिया जा रहा। मुझे कल एआईसीसी से निर्देश मिला था जिसके बाद मैं भी उत्तर प्रदेश जाना चाहता था पर मुझे भी रोक दिया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री को भी रोक दिया गया। हम मांग करते है गृह मंत्री इस्तीफा दे। हादसे के लिए जिम्मेदार राज्य मंत्री को गिरफ्तार किया जाए।




अन्य सम्बंधित खबरें