महासमुंद : चाकू गोदकर नाबालिग की हत्या, एक बालक गिरफ्तार - CG Sandesh

महासमुंद : चाकू गोदकर नाबालिग की हत्या, एक बालक गिरफ्तार

महासमुंद। शहर के हृदय स्थल महामाया पारा दादा बाड़ा के पास बीती रात्रि नाली में एक नाबालिग घायल अवस्था में पड़ा पाया गया। जिसकी सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दी गई। राहगीरों ने नाबालिग लड़के को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने नाबालिग को मृत घोषित कर दिया। सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले में एक नाबालिक को गिरफ्तार कर लिया है, हालांकि इसकी अभी पुलिस आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की है। मामले को आपसी रंजिश से जोड़ा जा रहा हैं। बहरहाल पुलिस मामले में तफ्तीश कर रही है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें