सांकरा : ट्रैक्टर की ट्राली में दबने से महिला की मौत, मामला ... - CG Sandesh

सांकरा : ट्रैक्टर की ट्राली में दबने से महिला की मौत, मामला दर्ज

सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम लारीपुर में ट्रैक्टर की ट्राली में दबने से एक महिला की मौत हो गई, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार 11 अप्रैल 2025 को 11:30 बजे लाल रंग के बिना नंबर आयचर ट्रेक्टर से कुबेर सिदार घर बनाने के लारीपुर से ट्रैक्टर में ईंटा भरकर लारीपुर कोलिहाडीपा पारा ले जा रहा था. ट्रैक्टर में कुबेर सिदार,  मालती सिदार, पवित्रा सिदर एवं सुशीला सिदार बैठे थे. इसी दौरान ग्राम लारीपुर अतरलाल बरिहा के घर के सामने ट्रैक्टर चालक के द्वारा अपने ट्रेक्टर को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ट्रैक्टर को पलटा देने से ट्राली में बैठे कुबेर सिदार, मालती सिदार, पवित्रा सिदार ट्रैक्टर से कूद गये. तथा सुशीला सिदार की ट्रैक्टर ट्राली में दबने से मृत्यु हो गई.

मामले मे पुलिस ने लाल रंग के बिना नंबर आयचर ट्रेक्टर के चालक द्वारा ट्रेक्टर को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाकर ट्रेक्टर को पलटा देने से मृत्यु होना पाया जाने से अपराध धारा 106(1) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें