पिथौरा : अज्ञात वाहन के ठोकर से घर जा रहे व्यक्ति की मौत - CG Sandesh

पिथौरा : अज्ञात वाहन के ठोकर से घर जा रहे व्यक्ति की मौत

पिथौरा थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन के ठोकर से घर जा रहे व्यक्ति की मौत होने से पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर उत्तरप्रदेश निवासी प्रमोद कुमार पिता बृजेश कुमार उम्र 29 वर्ष 20 जनवरी 2025 को बोध ओडिशा से अपने घर उत्तरप्रदेश जाने रायपुर जा रहा था, इसी दौरान ग्राम NH 53 रोड किनारे मोड़ के पास जामपाली में कोई अज्ञात वाहन के चालक अपने वाहन को तेज रुफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मार कर एक्सीडेंट करने से सिर में आई चोटों के कारण 22 जनवरी 2025 को प्रमोद कुमार की मृत्यू हो गई.

मामले में परिजनों के कथन पर पीएम रिपोर्ट से अज्ञात वाहन चालक द्वारा वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चला कर एक्सीडेंट करने से मृतक प्रमोद कुमार की मृत्यू होने से अपराध धारा 106(1)B.N.S का अपराध घटित करना पाये जाने से अज्ञात आरोपी के विरूध्द अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें