बीजापुर में 15 से ज्यादा जवानों की बिगड़ी तबीयत.  - CG Sandesh

बीजापुर में 15 से ज्यादा जवानों की बिगड़ी तबीयत.

बीजापुर में एंटी नक्सल ऑपरेशन चौथे दिन भी जारी है. लगभग 5 हजार से अधिक जवान नक्सलियों के बड़े लीडरों को घेरे हुए हैं. लेकिन भीषण गर्मी के कारण जवानों की तबीयत बिगड़ गई है. करीब 15 से ज्यादा जवान लू की चपेट में आ गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए तेलगांना के पास के वेंकटापुरम हॉस्पिटल में भर्ती कराया जा रहा है.

दरअसल, मुठभेड़ में शामिल जवानों को भीषण गर्मी के चलते डिहाइड्रेशन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. कई सुरक्षाबलों के जवानों को पानी और ग्लूकोज नहीं मिल पा रहा है. जिसके कारण जवानों की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.

लगातार 4 दिन से चल रही इस मुठभेड़ में जवानों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया है, जिनमें से 3 के शव समेत हथियार बरामद हुए हैं.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें