पटेवा : शासकीय आवास आया है कहकर महिलाओं को झांसा देकर अज्ञात... - CG Sandesh

पटेवा : शासकीय आवास आया है कहकर महिलाओं को झांसा देकर अज्ञात व्यक्तियों ने चोरी किये गहने, दो मामले दर्ज

महासमुंद जिले के पटेवा थाना क्षेत्र में एक बार फिर दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा महिलाओं को शासकीय आवास के नाम फ़ोटो खींचने के लिए कहकर उनसे गहने उतरवाकर उसे चोरी कर ले भाग ले जाने का मामला सामने आया है. मामला ग्राम सिनोधा एवं झलप का है, जहाँ रोजी मजदूरी का काम कर पैसे जोड़कर थोड़े गहने खरीदकर रखने वाली महिलाओं को झांसा देकर इस घटना को अंजाम दिया गया.

ग्राम झलप में हुई घटना 14 नवंबर 2024 की बताई गई है, जिसमे कौशिल्या यादव ने बताया कि 14 नवंबर 2024 के सुबह करीबन 11:00 बजे मोटर सायकल से दो व्यक्ति उनके घर में आये और बोले कि आपके नाम से शासकीय आवास आया है, कहां पर मकान बनवाना है. तथा वहां का फोटो खिंचना है बोलकर दोनो के द्वारा कौशिल्या को पहने हुए सोने चांदी के जेवर को निकाल कर रख दो, फोटो में नही दिखना चाहिए,  नही तो आवास निरस्त हो जाएगा बोलने पर महिला ने पैर में पहने चांदी की लच्छा, हाथ में पहने चांदी की ऐठी को निकाल कर कमरा अंदर संदूक पेटी के ऊपर में रख दिया था, वह दोनो व्यक्ति जेवर रख रहा था उसे देख रहे थे, उसके बाद फोटो खिचवाने के लिए जब महिला कमरा के बाहर गयी तो  तब उनमें से एक व्यक्ति महिला का फोटो खिंच रहा था तथा दूसरा व्यक्ति आंगन में घूम रहा था, कुछ समय बाद वह दोनो व्यक्ति घर से चले गए.  

इसके बाद महिला जब घर के अंदर कमरा में जाकर देखी तो संदूक पेटी के ऊपर में रखे सोने चांदी का जेवरात कीमती करीबन 15,000 रूपये नही था.    

इसी तरह 16 मार्च 2025 को सुबह करीबन 9:00 बजे ग्राम सिनोधा में डेरहीन ध्रुव जब अपनी बहू हिना ध्रुव के साथ घर में थी, उसी समय मोटर सायकल से दो व्यक्ति उसके घर आये और बोले कि आपके नाम से शासकीय आवास आया है बोले और कहां पर मकान बनवाना है जगह दिखाओ बोलने पर डेरहीन ने उन दोनो व्यक्ति को साथ लेकर घर बाड़ी की ओर ले जाकर जगह दिखाया.

इसके बाद  दोनो महिला को सोने चांदी के जेवर को निकाल कर रख दो फोटो में नही दिखना चाहिए, नही तो आवास निरस्त हो जाएगा बोलने पर महिला ने अपने कान की सोने की खिनवा, गले का चांदी का चैन और चांदी की पैर पट्टी को निकाल कर कमरा अंदर रख दिया था, वह दोनो व्यक्ति महिला को जेवर रखते देख रहे थे, फिर महिला को फोटो खिचवाने के लिए बाड़ी में ले गए, और  दोनो अपने बहू को बुला लो आपका फोटो साफ नही आने पर आपके बहू की फोटो खिचेंगे बोलने पर वह अपने बहू को बुलायी, तब उनमें से एक आदमी नरसिंग बरिहा के घर से आ रहा हूं बोलकर चला गया, कुछ समय बाद वह व्यक्ति अपने साथी जो फोटो खिंच रहा उसे फोटो ले लिये हो तो चलो बोलने पर फोटो खिंचने वाला व्यक्ति चला गया.

इसके बाद महिला जब घर के अंदर जाकर देखी तो बिस्तर में रखे मेरे सोने चांदी का जेवरात कीमती करीबन 27000 रूपये नही था.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियो के विरूद्ध 3(5)-BNS, 305(a)-BNS, 331(3)-BNS का FIR दर्ज कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें