CG : रायपुर में कांग्रेस को बड़ा झटका, 5 पार्षदों ने छोड़ा क... - CG Sandesh

CG : रायपुर में कांग्रेस को बड़ा झटका, 5 पार्षदों ने छोड़ा कांग्रेस का दामन.

राजधानी रायपुर में कांग्रेस को बड़ा नुकसान हुआ है. 5 पार्षदों ने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया है. दरअसल, रायपुर नगर निगम में नए नेता प्रतिपक्ष के रूप में आकाश तिवारी की नियुक्ति को लेकर पार्टी के भीतर घमासान मच गया है. विरोध इतना बढ़ गया कि कांग्रेस के पांच पार्षदों ने एक साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया.

पार्टी छोड़ने वालों में पूर्व नेता प्रतिपक्ष संदीप साहू, जयश्री नायक, रेणु साहू, दीप साहू, और रोनिता प्रकाश जगत शामिल हैं. इन सभी ने आकाश तिवारी की नियुक्ति को गलत ठहराते हुए यह कदम उठाया. एक साथ पांच पार्षदों ने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया. इससे कांग्रेस को बड़ा नुकसान हुआ है.

गौरतलब है कि जयश्री नायक को कुछ समय पहले ही पार्टी द्वारा उपनेताप्रतिपक्ष नियुक्त किया गया था, लेकिन उन्हें भी आकाश तिवारी की नियुक्ति रास नहीं आई. नाराज़गी के चलते वे भी इस्तीफा देने वालों की सूची में शामिल हो गईं.

दरअसल, जिला कांग्रेस कमेटी ने पहले संदीप साहू को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया था, लेकिन इसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आदेश जारी कर आकाश तिवारी को इस पद पर बिठा दिया. इससे कांग्रेस के भीतर असंतोष और विवाद शुरू हो गया. इस फैसले के विरोध में साहू समाज ने कांग्रेस भवन में प्रदर्शन भी किया था.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें