CG: भिलाई में खुलेगा हेलमेट बैंक, 1 रूपए में मिलेगा हेलमेट.  - CG Sandesh

CG: भिलाई में खुलेगा हेलमेट बैंक, 1 रूपए में मिलेगा हेलमेट.

छत्तीसगढ़ के भिलाई में अब 1 रूपए में हेलमेट मिलेगा. दरअसल क्षेत्रीय विधायक रिकेश सेन मई महीने से ‘हेलमेट बैंक’ की शुरुआत करने जा रहे हैं, जहां मात्र 1 रुपये में हेलमेट किराए पर मिलेगा. यह सुविधा भिलाई के नेहरू नगर चौक में उपलब्ध होगी, जहां से लोग बिना कोई लंबी प्रक्रिया के केवल अपना आधार कार्ड दिखाकर हेलमेट ले सकेंगे.

विधायक की सुंदर पहल

विधायक रिकेश सेन ने बातचीत में बताया कि, यह पहल भिलाईवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की सोच से प्रेरित है. उन्होंने कहा कि, “जनप्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्र की जनता की सुरक्षा मेरी प्राथमिकता है. हेलमेट पहनना लोगों की जान बचा सकता है, लेकिन कई लोग इसे खरीदने से कतराते हैं या भूल जाते हैं. इसीलिए हमने तय किया कि उन्हें सिर्फ 1 रुपये में किराए पर हेलमेट उपलब्ध कराया जाएगा.”

बताया जा रहा है कि, हेलमेट बैंक से हेलमेट प्राप्त करने के लिए किसी दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होगी, केवल आधार कार्ड दिखाने से ही हेलमेट मिल जाएगा. इस योजना का उद्देश्य यह है कि किसी को भी हेलमेट के बिना सड़क पर न चलना पड़े. नेहरू नगर चौक को इस पहल की शुरुआत के लिए चुना गया है, जहां से रोजाना हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं. धीरे-धीरे इस योजना को पूरे भिलाई में फैलाने का लक्ष्य रखा गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें