CG: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच चल रही है मुठभेड़, पांच ... - CG Sandesh

CG: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच चल रही है मुठभेड़, पांच नक्सलियों की मारे जाने की खबर.

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. यहां कर्रेगट्टा की पहाड़ी पर पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ चल रही है.इसमें अब तक पांच नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. बताया जा रहा है कि इनके शव भी बरामद कर लिए गए हैं.

दरअसल छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बॉर्डर पर तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के सुरक्षा बलों और पुलिस ने अब का सबसे बड़ा ऑपरेशन लांच किया है. यहां अब तक की जो सूचना मिली है इसके मुताबिक सुरक्षा बलों ने पांच नक्सलियों को मार गिराया है. इलाके में भीषण मुठभेड़ चल रही है. करीब 150 नक्सलियों को जवानों ने यहां घेरकर रखा हुआ है. दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलीबारी चल रही है. बताया जा रहा है कि यहां 3 दिनों से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें