CG WEATHER UPDATE : मौसम हुआ सुहावना, बारिश के कारण गर्मी से... - CG Sandesh

CG WEATHER UPDATE : मौसम हुआ सुहावना, बारिश के कारण गर्मी से मिली राहत, आज भी आंधी बारिश की संभावना, दो दिन बाद फिर बढ़ेगा पारा.

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है. राज्‍य में द्रोणिकाओं के सक्रिय होने से आने वाले कुछ दिनों तक गरज-चमक के साथ तेज आंधी ओलावृष्टि और बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने लोगों से अलर्ट रहने और मौसम के अनुकूल होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है.

मौसम विभाग ने बताया कि, राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में बादल रहने की संभावना है. वहीं कुछ स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम बारिश की संभावना भी है. राजस्थान से लेकर महाराष्ट्र के बीच 0.9 किमी ऊंचाई पर द्रोणिका फैली हुई है. पश्चिम विदर्भ से लेकर उत्तर केरल तक 1.5 किमी ऊंचाई पर फैली हुई है. इन द्रोणिकाओं के चलते छत्तीसगढ़ के मौसम को प्रभावित कर रही हैं. इसी के साथ ही पश्चिमी हवाओं के चलते भी 3.1 से 9.6 किमी की ऊंचाई पर एक अन्य द्रोणिका एक्टिव है.

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ ही बारिश के आसार हैं. इसी के साथ ही प्रदेश में हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी. इसी के चलते दिन और रात के तापमान में भी गिरावट होने की संभावना है. वहीं मौसम विभाग ने बताया कि, अगले दिनों के बाद फिर से मौसम में बदलाव होगा. इसके बाद मौसम में करीब दो से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है. इसके बाद प्रदेश में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें